Breaking
Sat. May 30th, 2026

भीमराव अंबेडकर जयंती आजसू पार्टी लातेहार जिला कमेटी के द्वारा जिला कार्यालय में मनाया गया

भीमराव अंबेडकर जयंती आजसू पार्टी लातेहार जिला कमेटी के द्वारा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे के नेतृत्व में मनाया गया

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

सर्वप्रथम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने कहा की आज संविधान निर्माता समाज सुधारक कानून विद भारत रत्न महामानव बाबासाहेब जी की 131वी जयंती के अवसर पर उनके बताए मार्गो पर चल कर ही देश और राज्य को सही दिशा मिल सकता है बाबासाहेब आंबेडकर के द्वारा भारत को दिए गए अमूल्य रत्न संविधान के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज को सीख लेने की बात कही आजसू पार्टी हमेशा से देशहित के साथ साथ राज्य हित के बारे में अपनी बात रखते आया है इस कड़ी में केंद्रीय नेतृत्व श्री सुदेश महतो के निर्देशानुसार राज में अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर आजसू पार्टी पूरे जिले भर में लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष सरवन पासवान ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार जयसवाल एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव प्रखंड सचिव यशवंत पासवान जिला कार्यकारी सदस्य अनिल पासवान राजू चौबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Post