Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

आशिष की आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

आशिष की आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

बालूमाथ संवाददाता कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : गुरुवार को आवासीय विद्यालय बालूमाथ में दशरथ पासवान प्रखंड अध्यक्ष पासवान समाज बालूमाथ की अध्यक्षता में बालूमाथ प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष स्व. बाबू आशिष पासवान की आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड कमेटी के मुख्य संरक्षक सुरेश राम, उपाध्यक्ष जय प्रकाश पासवान, सचिव राजकिशोर पासवान, सुदामा पासवान संयुक्त सचिव धनराज पासवान, संगठन सचिव- – बबलू पासवान, धनराज पासवान,जयनाथ पासवान, अवधेश पासवान, ओमप्रकाश पासवान, नंदलाल पासवान, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, अरुण पासवान,प्रमंडल कमेटी के अशोक पासवान, राकेश पासवान सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावना को परमात्मा के चरणों में अर्पित किया।

Related Post