– मध्य पूर्व भारत का सरहुल आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है वही आज पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिना पंचायत के हरिना के मरांग बुरु ढिशूम जयरास्थान मैं आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बूनूडीह द्वारा आयोजित दिसुआ हादीबोंगा के शुभ अवसर पर उपस्थित हुए मुख्य पुजारी सुशांत सरदार एवं विभिन्न गांव से आए हुए नाया देवरी के द्वारा मरांग बुरु हांदी बोंगा की पूजा अर्चना किया गया पुजारी द्वारा भगवान से सुख शांति एवं खेती में अच्छा फसल होने का आशीर्वाद मांगा गया प्रकृति सरहुल पर्व एवं पूजा को भूमिज समुदाय के लोग हादी बोंगा के नाम से मानते हैं इस अवसर पर आदिवासी का आराधना गीत गाया गया पूजा स्थान से महिला एवं पुरुष द्वारा अपने सांस्कृतिक वेशभूषा में नाया दीशूम नित्या गीत करते हुए पुजारी की स्वागत किया गया आज इस प्रकृति की पर्व सरहुल में बिहार बंगाल उड़ीसा एवं असम से लाखों संख्या में श्रद्धालुओं ने इस महाउत्सव में शामिल हुए वही पोटका विधायक श्री संजीव सरदार उपस्थित होकर इस महोत्सव में शामिल हुए एवं उन्होंने शामिल होकर नायके बाबा की अगुवाई में जाहेर स्थान में मरांग बुरु हादी बोंगा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर उनके चरणों में नतमस्तक होकर परिवार व क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए मंगल कामना की विधायक श्री संजीव सरदार ने कहा कि हम सभी आदिवासी प्रकृति की पूजा करते हैं और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है आज पूजा स्थल में प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम कव्वाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास एवं साथ में पुलिस बल उपस्थित रहे हरिणा के इस महोत्सव में विधायक संजीव सरदार पूर्व विधायक मेनका सरदार जिला परिषद चंद्रावती महतो सरस्वती मुर्मू सुनील महतो बबलू चौधरी सुधीर सोरेन पलटू मंडल मन रंजन सरदार ओवित्र सरदार मनोज सरदार उपेंद्रनाथ सरदार आदि लोग उपस्थित रहे

