Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं जीवनी से प्रेरित प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के दो योद्धाओं ने दिया मानवता का परिचय

 

जमशेदपुर ब्लड बैंक के एक आह्वान पर,प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के नियमित रक्तदाता ” हिमाद्री सिंह जी ने,मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए एक नन्ही बच्ची के लिए अपना दूसरा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी ” एस.डी.पी. ” रक्तदान करते हुए जहां अपना ” 17 वी बार ” सुरक्षित व स्वैच्छिक रक्तदान को पूर्ण किया. साथ ही साथ रक्तदान के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के ” कुमारेस हाजरा ” जी ने, अपना ” 23 बा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स रक्तदान ” करते हुए अपना ” 63 वा सुरक्षित व स्वैच्छिक रक्तदान ” के आंकड़े को पूर्ण किया और इसी के साथ साथ ” प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ” का सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी ” एस.डी.पी. रक्तदान ” के क्षेत्र में ” 242 बा रक्तदान ” का आंकड़ा भी पूर्ण हो गया.
इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम- संजय चौधरी जी, वरिय चिकित्सक डॉक्टर एल.बी. सिंह जी,तकनीशियन अनूप श्रीवास्तव, धनंजय प्रसाद, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से निर्देशक अरिजीत सरकार एवं बिजोन सरकार. उपस्थित रहे

Related Post