Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

पंचायत कमेटी के गठन को लेकर महुआडांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की बैठक।

 

पंचायत कमेटी के गठन को लेकर महुआडांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की बैठक।

 

महुआडांड़ बस पड़ाव स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शनिवार को पंचायत कमिटी का गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के मजबुती के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।और पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पंचायत चटकपुर चंपा एवं हामी का नाम शामिल है। वहीं बैठक के उपरांत सदस्यता अभियान भी चलाया गया। पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर विचार विमर्श किया गया मुख्य रुप से बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला बीस सूत्री सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, जिला उपाध्यक्ष अनिल मनोहर, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुजुर, प्रखंड सचिव शाहिद अहमद उर्फ भोलू, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद टोप्पो, सक्रिय सदस्य हमीद अहमद, बेरॉनिका कीड़ों, दयावंती तिर्की, रंजीता टोप्पो, अंजर खान, दिलीप लकड़ा अल्फ्रेड लकड़ा, सुनील एक्का , अतुल तिग्गा,नितेश एक्का, अली दीपक तिग्गा ,अनूप कुजूर आदि उपस्थित थे।

Related Post