Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

गारू आदिम जनजाति टोला का जलमिनार लगभग सभी खराब, बीस सूत्री अध्यक्ष नें किया बनाने की मांग

*गारू आदिम जनजाति टोला का जलमिनार लगभग सभी खराब, बीस सूत्री अध्यक्ष नें किया बनाने की मांग*

 

*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू प्रखंण्ड बीस सुत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन जी किए ग्राम-मिरचईया का भ्रमण, इसी दौरान टोला करमडीहा में स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग लातेहार के द्वारा जलमिनार लगाया गया था जो लगभग दो वषों से खराब खराब पड़ा है। बातचीत में करमुद्दीन खलीफा नें बताये कि, गारू प्रखंड के आदिम जनजाति टोला में जलमीनार लगाया गया था, जो संपूर्ण प्रखंड में एकाध को छोड़कार सभी खराब हो चुके हैं। चिरोडीह, मिरचईया, डेढ़गांव, बारेसांढ़, पहाड़कोचा, हेठडीह, हेनार व अन्य दर्जनों जलमीनार खराब पड़ा है। एक बार लगाने के बाद अब तक देखने के लिए कोई भी कर्मी नहीं पहुँचे है। इस सन्दर्भ में बीस सूत्री अध्यक्ष नें कहा कि, सम्बंधित विभाग की मनमानी अब नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने इस बिषय में विभाग के पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत करके गर्मी से पहले बनवानें की बात कही। उन्होंने ग्रामीण दौरा के दौरान कई योजनाओं जानकारी ग्रामीणों से लिया। मौके पर अनिल वृतियां, रंजीत उरांव, किरण देवी, रीता देवी, सुरज उरांव, तपेश्वर उरांव, अनिता देवी, बिनोद बृजिया एवं अन्य ग्रामिण मौजूद थे।

Related Post