Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

सरयू के कोरवाटोली गांव में अज्ञात चोरो ने दिनदहाड़े चोरी के घटना का दिया अंजाम

*सरयू के कोरवाटोली गांव में अज्ञात चोरो ने दिनदहाड़े चोरी के घटना का दिया अंजाम*

*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू प्रखंड क्षेत्र के घासी टोला पंचायत के कोरवाटोली गांव में रविवार दोपहर हरेकृष्णा सिंह नामक व्यक्ति के घर अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड कर नगद सहित लगभग पंद्रह हजार रुपए की सम्पति चोरी कर लिया। इस सम्बंध में हरेकृष्णा सिंह ने बताया कि हमलोग घर में ताला लगाकर अपने गांव में काम करने गए थे, जब दोपहर में खाना खाने आए तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ है। नगद रखा हुआ थैला घर से गायब था। वहीं गांव के कुछ लोगों ने जंगल में एक उक्त थैला को देखा, जिसमें हरे कृष्णा सिंह आधार कार्ड, और वोटर आईडी कार्ड व फोटो था। गांव वालों नें थैला को भुक्तभोगी को सुपुर्द किया। उसके बाद हरेकृष्णा नें सरयू टीओपी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देने की बात बतायी।

Related Post