Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सदैव तत्पर

*कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सदैव तत्पर*

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

*लातेहार:*- मोंगर ग्राम में कोरोना वैक्सीनेशन‌ अभियान को सफल बनाने के लिए मोंगर उपस्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा हैं, कोरोना जैसे वैश्विक महामरी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अभी तक दिन-रात दो वर्ष से निरंतर सेवा दे रहे हैं, भुखा- प्यासा रहकर अपने परिवारवालों से दूर रहकर‌। स्वास्थ्यकर्मियों को छूट्टी तक नहीं मिल पाता हैं छुट्टी के दिनों में भी अपने घर परिवारवालों से ज्यादा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुड़े रहते है। आज मोंगर ग्राम में ईट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को ए.एन.एम‌ शोभावती कुमारी और एम. पी डब्ल्यू शर्व श्री पांडेय ने भट्ठे में पहुंच कर एक मजदूर डर के मारे वैक्सीन नहीं ले रहा था। उसे समझा बुझाकर वैक्सीन दी गई ,ऐसे ही कोरोना वरियर्स के काम करने के जज्बे से आज भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में कोरोना जैसे वैश्विक महामरी को मात दी गई है।

Related Post