Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

लातेहार// सदर प्रखंड के ओरेया ग्राम मे CRPF – 214 वीं बटालियन के कमांडेंट ऋषिराज द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम-आपके द्वार का आयोजन किया गया.

*लातेहार* सदर प्रखंड के ओरेया ग्राम मे CRPF – 214 वीं बटालियन के कमांडेंट *ऋषि राज* द्वारा *नागरिक सहायता कार्यक्रम-आपके द्वार* का आयोजन किया गया.

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

मौके पर आसपास के गांव व पहाड़ियों में रहने वाले ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया. इसके अलावा ग्रामीणों को संवाद एवं मुख्य धारा से जुड़े रहने के लिए रेडियो का भी वितरण किया गया. मौक पर कमांडेंट ऋषि राज ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की ग्रामीणों की हितैषी है. सीआरपीएफ ग्रामीणों के हर सुख व दुख में उनके साथ खड़ा है. मुख्य रूप से सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा इनके नेतृत्व में उनकी संरक्षण में कार्यक्रम संपन्न हुई . इस आयोजन में निरीक्षक राजीव सिंह उप निरीक्षक रामनिवास मीणा, सुरेश कुमार,अनुराग एक्का , राहुल, नितेश,राकेश,विशाल , अनिल एवं समस्त 214 बटालियन के कर्मी उपस्थित रहे!

Related Post