Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता  नक्सलियों के नापाक मंसूबे को किया गया नाकाम

*हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*नक्सलियों के नापाक मंसूबे को किया गया नाकाम*

 

नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की योजना को हजारीबाग पुलिस ने नाकाम कर दिया है.

 

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रतन चोथे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित हजारीबाग पुलिस, सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आईआरबी 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाया गया 15-15 किलोग्राम के 2 आईईडी बमों को बरामद किया गया.

झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को सर्च कर जगह पर ही विनष्ट किया गया.

 

उक्त आईईडी बमों को सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुंचाने हेतु नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है.

 

हजारीबाग पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि है.

Related Post