मंडल भाजपा कार्यालय महुआडांड़ मे मनाईं गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि।
मंडल भाजपा कार्यालय महुआडांड़ मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई. उपस्थित सभी लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर नमन किया गया.।वक्ताओ ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने कार्यालय मे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भी सूना। साथ ही भाजपा पार्टी के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मौके पर दिलीप प्रसाद गुप्ता, आनंद किशोर नाथ शाह, जमुना प्रसाद, हीरा लाल प्रसाद, बज्र किशोर जायसवाल, रोहित कुमार, प्रशान्त सिंह, नागेश मुण्डा, सुखराम खेरवार, मन्नू प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ शाह,वरिष्ठ भाजपाई संजय राय भाजपा मिडिया प्रभारी सतीश कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

