Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

अंबेडकर जयंती पर एस.के. ट्यूटोरियल इंस्टीट्यूट का स्थापना दिवस, सफल अभ्यर्थी सम्मानित

चाईबासा: भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एस.के. ट्यूटोरियल इंस्टीट्यूट चाईबासा का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गीता बालमुचू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस मौके पर संस्थान से सफल हुए सहायक आचार्य, तसर विभाग, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गीता बालमुचू ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने में अंबेडकर का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में 90 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शिक्षक बनने की तैयारी कर रही हैं, जो सकारात्मक संकेत है।

संस्थान के निदेशक दयानिधि महतो ने आठ वर्षों का अनुभव साझा किया और अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सफल अभ्यर्थियों में रेखा सुंडी (सहायक आचार्य), कौशल्य सवैंया, अनिता बारी, लक्षमी लागुरी (तसर विभाग) शामिल रहे।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में रीता बानरा, सोनी बिरूवा, दिलीप महराणा, रश्मि कोनगाड़ी, रमिम लुदुरी बानरा, पूजा बिरूवा, रूपाली बिरुली, सुमन बोयपाई, जानकी सावैयां, आशीष गगराई, ममता बोदरा, अशुतोष प्रधान, राकेश बंकिरा, दीपा महतो, विनीता सिरका, सूरज मनी चमपिया, कौशल्या सावैयां और करिश्मा बारी शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन पायल पूर्ति, जगन्नाथ हेस्सा और रीता बानरा ने किया। लवली पुरती ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को प्रेरणादायक बनाया।

कार्यक्रम में सुशीला कुमारी, पिंकी बारी, मनोहर सिंकु, आसना बिरूवा, पुष्पा पिंगुवा, मनीषा बोदरा, शाशीरानी बालमुचु, अंजुषा नायक, जेमा सुंडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post