Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

पिड़ित के पत्नी ईसरत बेगम ने टोरी रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के खिलाफ जीआरपी रेल थाना बरकाकाना को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।

पिड़ित के पत्नी ईसरत बेगम ने टोरी रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के खिलाफ

जीआरपी रेल थाना बरकाकाना को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

बरकाकाना। लातेहार जिला के चंदवा थाना अंतर्गत ग्राम चंदवा के टोला तिलैयाटांड़ निवासी ईसरत बेगम ने टोरी रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) पर अपने पति ग्यासुद्दीन मियां व दो अन्य की पिटाई की लिखित शिकायत जीआरपी थाना प्रभारी, रेल थाना बरकाकाना से की है साथ ही उनपर कार्रवाई की मांग किया है,

जीआरपी रेल थाना बरकाकाना को आज दिए आवेदन में ईसरत बेगम ने कहा है कि मेरे पति गयासुद्दीन मियां टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

टेंपो से सामान एवं सवारी ढोने के क्रम में इनका टोरी रेलवे स्टेशन के परिसर में अपने टैंपू के साथ आना जाना लगा रहता है।

 

दिनांक 29-12-2021 दिन बुधवार को अहले सुबह अपने टेंपू के साथ टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में सामान एवं सवारी ढूंढ रहे थे तो अचानक आरपीएफ टोरी के इंस्पेक्टर व अन्य 8 – 10 आरपीएफ कर्मीयों ने मेरे पति एवं उनके साथ मौजूद अन्य दो टेंपू चालक कुडू, लोहरदगा निवासी मोहम्मद महताब हुसैन तथा मोहम्मद इबरार अफजल पर लाठी-डंडे एवं राइफल लेकर टूट पड़े एवं इन लोगों को बुरी तरह से पीटते तथा समुदाय सूचक एवं मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए आरपीएफ टोरी हाजत ले गए।

हाजत में बंद कर दिनभर बारी-बारी से पीटते एवं जान से मार देने की धमकी देते रहे इस क्रम में उन लोगों के द्वारा मेरे पति एवं अन्य दो टेंपो चालकों के शरीर पर मार मारकर कई लाठियां तोड़ दी गई और जब वे लोग अधमरा हो गए तो आरपीएफ कर्मियों द्वारा उन्हें तथा उनकी गाड़ियों पर रेलवे का लोहा कोयला चोरी करने का झूठा मुकदमा लाद देने एवं उन्हें जेल भेजने तथा उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा उनकी टेंपो को जीवन भर सड़ा देने की धमकी देकर तीनों से घर से 50- 50 हजार रुपए मंगाने को कहा।

आरपीएफ के पुलिसकर्मियों कि इस क्रूरतापूर्ण एवं अमानवीय कारवाई से मेरे पति एवं उनके साथ के अन्य दो टेंपो वाले बुरी तरह डर गए और गिड़गिड़ाते हुए घर से रुपए मंगाने की बात कही। इसके बाद मेरे पति ने 29-12- 2021 दिन बुधवार को आरपीएफ हाजत से मुझे अपने मोबाइल से फोन कर उक्त घटना के बारे में बताया तथा जल्दी से रुपए का इंतजाम कर भेजने को कहा।

घटना की जानकारी के बाद मैं काफी घबरा गई और आनन-फानन में अपने भाई एवं अपने भतीजे को बेटी के ब्याह के लिए रखे गए एवं अगल-बगल से उधार मांग कर जुटाए गए पंद्रह हजार (15000) रुपए देकर आरपीएफ टोरी के पास भेजी, भाई एवं भतीजे से 15000 रुपए लेने के बाद आरपीएफ कर्मीयों ने कहा कि इतने रुपए में नहीं छोड़ेंगे और रुपया लाइए बाकी दोनों टेंपो वाले पैतिस- पैतिस (35 -35) हजार दे चुके हैं वहां अन्य दो टेंपो वाले के परिजन भी रुपए लेकर आए थे। बाकी रुपए देने के लिए आरपीएफ ने मेरे भाई एवं भतीजे तथा अन्य टेंपो वाले के रिश्तेदारों को टोरी में मोबाइल दुकान के अकाउंट नंबर एवं फोन नंबर भी दिया।

 

मोबाइल से फोन पे यूपीआई मोबाइल ऐप द्वारा पंद्रह(15000)हजार रूपए का भुगतान उक्त नंबर पर किया गया (लेन-देन की रसीद संलग्न है)

 

पैसे लेने के बाद मेरे भतीजे एवं अन्य टैंपू वाले के रिश्तेदारों को आरपीएफ के द्वारा बताया गया कि उक्त तीनों को बिना टिकट के स्टेशन परिसर में पकड़े जाने का केस बनाकर डाल्टनगंज रेल न्यायालय भेज दिया गया है वहां से आने के बाद छोड़ दिया जाएगा तब तक बाकी रुपए का इंतजाम कीजिए।

इसके बाद हम लोग घर में रोते बिलखते हुए अपने पति का इंतजार करने लगे रात करीब 9:00 बजे मेरे पति लंगड़ाते एवं गिरते- पड़ते हुए बुरी तरह घायल एवं अधमरे अवस्था में घर पहुंचे और सारी बात बताई। उन्होंने यह भी बताया कि उन लोगों को आरपीएफ टोरी के द्वारा रेल न्यायालय डाल्टनगंज ले जाने के बाद बिना टिकट परिसर में घूमने के जुर्म में पांच- पांच सौ रुपए फाइन भी भरवाया गया और इसके बाद टोरी स्टेशन में लाकर आरपीएफ हाजत में जुर्माना भरे जाने की रसीद को लेकर फाड़ दिया गया और किसी से भी यह बात नहीं बताने और बतलाने पर पुनः पकड़कर गोली मार देने की धमकी देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। हम लोग बुरी तरह से डरे सहमे हुए थे और चुपचाप घर में ही अपने पति का घरेलू तरीके से इलाज कर रहे थे।

 

दूसरे दिन दिनांक 31-12-2021 दिन शुक्रवार को मामले की जानकारी होने पर काफी लोग मेरे घर पहुंचे जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं चंदवा निवासी दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस पार्टी के अलौदिया चंदवा निवासी असगर खान, कामता निवासी माकपा के अयूब खान, कुसूम टोला निवासी सुरेश उरांव, तिलैयाटांड़ निवासी मोहम्मद इरफान (सज्जू) आदि लोग थे पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन लोगों ने चंदवा अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस मंगवाया और पति को अस्पताल भेजा पति की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉ नीलिमा कुमारी के द्वारा पति को अस्पताल में भर्ती कर इलाज प्रारंभ हुआ। मेरे पति गयासुद्दीन मियां एवं एक अन्य टेंपो चालक मोहम्मद महताब हुसैन अभी भी हॉस्पिटल में इलाजरत हैं उन्हें गंभीर चोट आई है और आगे का इलाज जारी है। दोनों घायल लोगों की प्रारंभिक मेडिकल एवं रिपोर्ट भी संलग्न कर रही हूं।

जीआरपी रेल थाना प्रभारी बरकाकाना से उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषी आरपीएफ पुलिस कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अनुरोध किया है,

पबरकाकाना रेल थाना प्रभारी से मुलाकात करने वालों में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, माकपा के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार उरांव, इरफान सजजु, मो0 आलम, खैरुण निशा शामिल हैं।

Related Post