Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

पारा शिक्षक संघ ने विधायक को आवास पर पहुंचकर शाॅल ओढ़ाकर किया सम्मानित । सभी पारा शिक्षको ने इस सरकार को बेस्ट सरकार बताया

पारा शिक्षक संघ ने विधायक को आवास पर पहुंचकर शाॅल ओढ़ाकर किया सम्मानित । सभी पारा शिक्षको ने इस सरकार को बेस्ट सरकार बताया ।

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

बेतला ,, बरवाडीह,, बरवाडीह पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड पारा शिक्षकों ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र सिंह के आवास पर मुलाकात कर मुख्य मंत्री के नाम से अपनी मांग पत्र सौपा। इसके पूर्व पारा शिक्षकों ने विधायक रामचन्द्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक को दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि टेट पास पारा शिक्षकों को विसंगतियों को दूर करते हुए बेतन मान के साथ समायोजन किया जाए, जल्द से जल्द प्रशिक्षत पारा शिक्षकों को परीक्षा लेकर उन्हें वेतन में दिया। इसके अलावा कई मांगे थी। वही विधायक रामचन्द्र सिंह ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपकी जिनवींन मांग को मैं मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर आपकी मांग से सम्बंधित बात करूंगा।

मौके पर विजय प्रसाद, विजय यादव, लाल विहारी यादव, शिव राम, शोभन सिंह, भोला प्रजापति, तुलसी यादव, बलराम सिंह, गुलाम अनवर, मनोज सहाय समेत दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे।

Related Post