Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

क्रिसमस की तैयारी शुरू, चरनी बनाकर बालक येसु को सजाया जा रहा है,डीएसपी ने अनुमंडल वासीयों को दी क्रिसमस शुभकामनाएं।

महुआडांड के छेछाड़ी घाटी में क्रिसमस बड़ा दिन का त्योहार को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अनुमंडल के लोगों के द्वारा घर के आंगन में चरनी बनाकर कर बालक येसु, माता मरियम सहित अन्य के प्रतिमा को सजाने का काम शुरू कर दिया है। वही क्रिसमस को लेकर महुआडांड डीएसपी राजेश कुजूर द्वारा अपने आवास पर खुबसूरत चरनी बनाकर कर सजाकर तैयार कर लिया गया है । साथ ही उन्होंने ने सभी अनुमंडल वासीयों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे से त्यौहार मनाने की बात कही।

Related Post