Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

महुआडांड में धान क्रय केन्द्र का हुआ उद्घाटन।

महुआडांड मुख्य बाजार स्थित के लैम्पस में बुधवार को धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख जोन वाल्टर द्वारा फिता काट कर किया गया। वही दूसरे सप्ताह महुआडांड़ के बरदौनी लैम्पस में भी धान क्रय केन्द्र खोल दिया जाएगा। ज्ञात हो कि महुआडांड़ के कृषकों को धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण अपने अनाज को औने पौने दामों में बेचना पड़ता था अब धान क्रय केंद्र खुल जाने के बाद कृषक अपने धान को क्रय केंद्र में लाकर बेच सकते हैं वही महुआडांड़ में दो धान क्रय केंद्र है अगर दोनों केंद्रों में विधि पूर्वक धान की खरीदारी की जाती है तो कृषकों के लिए यह अच्छा कार्य साबित होगा।इस उद्घाटन के मौके पर लैम्पस मैनेजर मनोज महली तथा महुआडांड़ प्रखण्ड के अन्य लोग तथा कृषक उपस्थित थे ।

Related Post