Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बरवाडी महिला थाना प्रभारी सलोनी सोय हुई घायल

लातेहार ज़िले के मनिका थाना क्षेत्र में एनएच 75 पर करमा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठी बरवाडीह महिला थाना प्रभारी सलोमी सोय व राजकुमार पासवान घायल हो गए।

कांग्रेसी नेता मोहम्मद अख्तर अंसारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. सालखु चंद्र हांसदा ने प्राथमिक उपचार किया। बरवाडीह महिला थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के रिम्स (रांची) रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी बाइक से लातेहार कोर्ट में डायरी जमा करने जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर ममर दी।

घायल महिला थाना प्रभारी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस के पदाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी को रांची रिम्स भिजवा दिया।

चिकित्सक ने बताया कि महिला थाना प्रभारी का पैर टूट गया है। उनकी स्थिति को देखते रांची रिम्स रेफर किया गया है।

Related Post