Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

*माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय दीप मेला संपन्न, प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर*

चाईबासा: माहेश्वरी महिला संगठन, चाईबासा शाखा की ओर से राजस्थान भवन, टुंगरी में आयोजित दो दिवसीय दीप मेला रविवार देर शाम संपन्न हो गया। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस मेले में दीपावली के अवसर पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पंजाब, कोलकाता, रांची, राउरकेला, जमशेदपुर और चाईबासा सहित विभिन्न स्थानों से दुकानदार आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लेकर पहुंचे।

मेले में भगवान के वस्त्र, पूजा सामग्री, ड्रेस, कुर्ती, चादर, रियल और इमिटेशन ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, बंदनवार सहित कई तरह के उत्पादों की बिक्री हुई। इसके अलावा गेम और चटपटे व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

*फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग*

24 अक्टूबर को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के ग्रुप ए में त्याशा मोहता ने प्रथम, कृषिव मुंधड़ा ने द्वितीय और संचीत बिनानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में पाव्या अग्रवाल प्रथम, संचीत बिनानी द्वितीय और युक्ति मोहता तृतीय स्थान पर रहीं।

25 अक्टूबर को महिलाओं के लिए ‘म्हारी रानी सा’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संगीता मुंधड़ा विजेता, अनिता अग्रवाल प्रथम उपविजेता और प्रियंका मोहता द्वितीय उपविजेता रहीं। रेणु मेहता को फैशन दीवा चुना गया।

*लकी ड्रॉ के विजेताओं को मिले पुरस्कार*

लकी ड्रॉ में प्रीति रूंगटा ने प्रथम, रुचिका दमानी ने द्वितीय और वेद मुंधड़ा ने तृतीय पुरस्कार जीता। इसके अलावा दस सांत्वना पुरस्कार और सात सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए।

माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी मोहता ने आयोजन की जानकारी देते हुए मेले में शामिल होने वाले सभी नगरवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और सहभागिता से दो दिवसीय दीप मेले का आयोजन सफल रहा।

Related Post