Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

मनोज सरदार ने रक्त दाताओं का बढ़ाया हौसला

 

जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा हेंसड़ा पंचायत मंडप में एक दिवसीयरक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार शामिल होकर रक्तदाताओं का होंसला बढ़ाये और आयोजन कर्ता को इस नेक काम के लिए धन्यवाद देते हुए ज्यादा से ज्यादा रक्त दान का अपील किया | जीवन ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशुतोष दास ने गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया | मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजु सांडिल, भाजयुमो पोटका मंडल महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, भाजयुमो कोवाली मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश सरदार, संतोष भंज, सुवोध सरदार,सारो सरदार, शामल प्रधान, सिमती सरदार, सोमनाथ पाल, श्वालाल महाकुड़ आदि उपस्थित थे |

Related Post