Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बारिश के बाद नेतरहाट रोड में छाया कुहासा, माईस ट्रक हुई दुर्घटनग्रस्त।

बंगाल की खाड़ी मे आये चक्रवात का असर नेतरहाट मे दिखा। जहां बारिश के बाद महुआडांड से नेतरहाट तक जाने वाले सड़क में भारी कुहासा छाया रहा। कुहासा के कारण वाहनो के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों के द्वारा दिन में लाईट जलाकर चलना पड़ रहा है। वही बुधवार को नेतरहाट रोड के आराहंस स्थित एक बॉक्साइट लदा ट्रक जे.एच 08डी 6187 कुहासा के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनग्रस्त हुआ, जो सड़क छोड़कर सड़क के किनारे लगे साल के वृक्ष मे सीधा टक्कर मारा इस दुर्घटना मे चालक और खलासी बाल-बाल बचे। वही टक्कर से ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा।

Related Post