Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

लागातार हो रही बारिश से महुआडांड़ के ग्राम राजडन्डा में गिरा गरीब का घर

बंगाल की खाड़ी मे आये चक्रवात का असर महुआडांड मे भी दिखा। प्रखंड मे लगातार हो रहे बारिश मे मंगलवार को पंचायत महुआडांड़ के ग्राम राजडन्डा निवासी कुंवारी एक्का पति मतियस एक्का के मिट्टी का घर इस बारिश मे गिर गया। फिलहाल कुंवारी एक्का प्लास्टिक बांधकर रहने पर मजबूर है। कुंवारी एक्का ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं, हम बरसात मे खरीफ फसल की खेती करते है। वही मेरे दोनो बेटे केरल और दिल्ली मे जाकर मजदूरी करके अपना परिवार का गुजर-बसर करते हैं। प्रधानमंत्री आवास देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एक बार भी आवास का लाभ नहीं मिला है। आवास को लेकर बहुत बार आवेदन भी दिया गया है। धीरे-धीरे पूरा घर भी गिरने वाला है।

Related Post