Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

डॉक्टरों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है: मंगल कालिंदी

कोरोना जैसे महामारी में अपनी जान पर खेलकर मानव सेवा में लगे जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमारी को स्वास्थ्य केंद्र में एवं डॉक्टर संजय गिरी एवम डॉक्टर दीपा पटनायक को उनके क्लीनिक में जाकर विश्व डॉक्टर दिवस के मौक़े पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सम्मानित किया..

मौक़े पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि इस कोरोना काल में डॉक्टर धरती के भगवान बनकर लोगों की सेवा में जुटे हैं. भले ही खुद को कोरोना से ग्रसित होने का डर सताता रहा, बावजूद लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए डॉक्टर फ्रंट लाइन वॉरियर के रूप में जी-जान से जुटे रहे | साथ ही कहा कि यह एक छोटा प्रयास है। ताकि हर कोई इससे प्रेरित होकर डॉक्टरों की भूमिका कितनी कठिन होती हैं उसे समझे और हमेशा सहयोग की भावना उनके प्रति रखे। यहीं समाज को संदेश देने का प्रयास है।

मौके पर मुकेश शर्मा,रंजन पांडे,प्रेम तिवारी,मुकेश साव,प्रफुल्ल तिवारी,सोनू,राजन मिश्रा, सुनील महतो,एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ..

Related Post