Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

गारू में बीएसएनल नेटवर्क फेल होने के कारण, बैंकिंग के लिए परेशान दिखे ग्रामीण

*गारू में बीएसएनल नेटवर्क फेल होने के कारण, बैंकिंग के लिए परेशान दिखे ग्रामीण*

संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट गारू

*गारू*:- गारू प्रखंड में एकमात्र बीएसएनएल नेटवर्क के फेल हो जाने के कारण पैसा निकासी के लिए परेशान रहे ग्रामीण। बताते चलें कि गारू में एकमात्र बीएसएनल ही संचार का साधन है। बुधवार को गाड़ी में सप्ताहिक बाजार भी लगता है, जिसमें दोगुना से भी अधिक किराया ऑटो मे देकर सुदूरवर्ती क्षेत्र से ग्रामीण गारू प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। वैसे में जिओ वाईफाई से संचालित होने वाले ग्राहक सेवा केंद्र में काफी भीड़ भाड़ देखा गया। ग्रामीण अरुण राम, विनोद कुमार, सचिंद्र सिंह ने कहा की जिओ की सेवा सुरुवात किये बगैर नेटवर्किंग सुविधा मिलना असंभव है, इसपर जनप्रतिनिधियों को कार्य करना चाहिए।

Related Post