Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए कहा की

पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए कहा की होटल एवं रेस्टोरेंट्स व्यवसाय से झारखंड में लगभग दो लाख से ज्यादा लोग इस रोजगार से जुड़े हैं साथ ही टाटा झारखंड का एक व्यवसायिक शहर है 50 प्रतिशत सुविधा के साथ पूरे झारखंड में इसे खोलने का आदेश दे सरकार अगर जल्द नहीं खुले तो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्रीज बंद हो जाएगी

हेमंत सोरेन ने एक वर्ष में पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी और यहां होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय में लोग बेरोजगार हो रहे हैं इस व्यवसाय से जुड़े बहुत सारे लोगों ने लोन लिया है उन्हें इंटरेस्ट देने में परेशानी हो रही है साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट व्यापारियों को बिजली एवं पानी का बिल माफ हो सरकार को इस व्यवसाय को समर्थन करने के लिए सहयोग करना चाहिए जिससे इनका व्यवसाय एवं रोजगार करने वाले युवाओं का रोजगार इस लोक डाउन में बच सके

Related Post