Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

शहर के भट्ठी मुहल्ला निवासी राहुल कुमार चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पलामू

*पलामू मेदिनीनगर शहर थाना कांड संख्या 217/2019 का मुख्य अभियुक्त शहर के भट्ठी मुहल्ला निवासी राहुल कुमार चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शहर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल चंद्रवंशी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है, इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसके घर से उसे हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि 2019 में राहुल ने विशाल चंद्रवंशी नामक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर शव को कोयल नदी में फेकने आरोप है। जिसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी।।*

Related Post