Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

गुमला// डुमरी थाना क्षेत्र स्थित बासा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से तीन युवक

गुमला// डुमरी थाना क्षेत्र स्थित बासा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से तीन युवक अभिषेक कुमार, सिकंदर लोहरा और अविनाश सिंह पानी के बीच फंस गए।तीनों ने नदी के बीच स्थित एक चट्टान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। युवक नदी में बह रही लकड़ी को चुन रहे थे और इसी दौरान लगातार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। करीब तीन घंटे तक वो चट्टान पर ही फंसे रहे। इसके बाद जलस्तर कम होने पर वो खुद ही नदी से बाहर निकल आए।

Related Post