Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

सनातन मांझी के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने जताया शोक। 

जमशेदपुर। पोटका विधानसभा सीट से विधायक रहे सनातन मांझी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सनातन मांझी मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व के धनी एवं व्यवहार कुशल थे। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति।

 

Related Post