Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

बीएलओ को दिया गया गरूड़ एप्प का प्रशिक्षण

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जमुआ वीडियो विनोद कुमार कर्मकार मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए जमुआ वीडियो विनोद कुमार कर्मकार ने बताया कि सभी बीएलओ को गरुड़ एप के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रपत्र छह, सात और आठ को गरुड़ एप के माध्यम से ही निष्पादन करने की विधि बताई गई। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ से गरुड़ एप को उनके मोबाइल फोन में इंस्टाल करवाया गया है। मौके पर जमुआ अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, बाल विकास पदाधिकारी एकता वर्मा ,बीपीआरओ यमुना हजाम बबलू चौधरी, संदीप कुमार ,आलोक कुमार, प्रशिक्षक प्रवीण कुमार वर्मा , सुभाष वर्मा ,पवन कुमार, बीएलओ.समेत कई लोग मौजूद थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post