Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पत्रकार साथियों के आवास पहुंच दी सात्वना,कोल्हान के दौरे पर निकली एसोसिएशन की टीम

आज कोल्हान के दौरे पर AISMJW एसोसिएशन की टीम निकली इसी क्रम में एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा के आवास हाता चौक में उनकी माताजी के निधन पर सांत्वना देने प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया पहुंचे.वे विगत दिनों एसोसिएशन के प्रदेश कानूनी सलाहकार पत्रकार राजाराम गुप्ता के आवास चाईबासा भी पहुंचे जहां पत्रकारों ने विगत दिनों हुए उनके पिता के निधन पर शोक जताया. इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने 7 मार्च को चाईबासा में होने वाली कार्यशाला के स्थल का भी निरीक्षण किया.बताते चलें कि 7 तारीख को पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन चाईबासा के पत्रकार साथियों द्वारा किया जा रहा है.

इस अवसर पर उनके साथ एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता,जितेंद्र ज्योतिषी,देवेंद्र सिंह,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत सेन, प्रदेश सलाहकार नागेंद्र शर्मा,सुजीत साव,राहुल शर्मा आदि शामिल थे.

Related Post