Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

अर्थिंग तार के चपेट आने से आकर बैल की माैत

धालभूमगढ:- पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ प्रखंड के श्यामसुन्दरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गाडियास गांव में एक बैल की विद्युत खंभा के अर्थिंग तार की चपेट में आने से माैत हाे गई। उक्त बैल कुंवर मुर्मू का बताया जा रहा है । बैल को डाबरा गांव निवासी मानु हांसदा ने कुंवर मुर्मूू से मांग कर अपनी खेत जोतने के लिए लाया था।

कैसे घटी घटना 

घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के खंभा के पास कुछ पुआल रखा हुआ था बैल उस पुआल काे खाने के लिए जैसे ही मुंह लगाया बिजली खंभे के अर्थिंग तार से बैल का नाक सट गया जिसमें बैल की मौत हो गई।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post