Breaking
Wed. Sep 9th, 2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में मंगलवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में मंगलवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि ऋतुराज बसंत का आगमन हो गया है। इस ऋतु में मां शारदे की पूजा की जाती है।वसंत पंचमी का त्योहार सादगी, बंदगी और प्यार भरा प्राकृतिक त्यौहार है।मां सरस्वती विद्या,बुद्धि, ज्ञान व विवेक की अधिष्ठात्री देवी है ।उनसे हम विवेक व बुद्धि प्रखर होने, वाणी मधुर व मुखर होने और ज्ञानसाधना में उत्तरोत्तर वृद्धि होने की कामना करते हैं।

मौके पर विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा,अर्जुन मिष्टकार, उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा,राजेंद्र लाल बरनवाल, सतीश मिश्रा, पवन कुमार पाठक,अशोक ओझा, अनिता कुमारी, कल्पना तिवारी, रुपम, पृथा सिन्हा, प्रसून सिंह एवं समस्त आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post