Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

सिकीदिरी केझिया घाटी में तीन वाहन आपस में भिड़े,आधा दर्जन यात्री घायल।

रामगढ़/सिकीदिरी: रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड के केझिया घाटी में आज अहले सुबह अचानक तीन वाहन आपस मे टकरा गये। जिससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। जबकि ट्रक का उप चालक गाड़ी में ही फंसा हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस बाहर निकलने का प्रयास कर रही है।

वहीँ घायलों को बेहतर उपचार के लिये राँची रिम्स भेजा गया है। बताया जाता है कि एक कार को बचाने के प्रयास में बस पलट गया। वहीँ अचानक हुई ओस घटना की चपेट में एक ट्रक भी आ गया। जिससे तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रजरप्पा पुलिस फ़िलहाल सभी वाहनों को सड़क से हटा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fWUshrVkUq4[/embedyt]

ताकि आवागमन दुरुस्त हो सके। दुर्घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने मदद पहुँचाई। साथ ही पुलिस को सूचना भी दी।

रिपोर्ट-मिथलेश कुमार, रामगढ़।

 

Related Post