Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

प्रयागराज में इफ्को कंपनी में आधी रात को अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत

प्रयागराज। प्रयागराज के फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFCO) में मंगलवार देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से 2 अधिकारियों की मौत हो गई।

कंपनी के यूरिया उत्पादन यूनिट में रात साढ़े 11 बजे अमोनिया गैस रिसाव (Ammonia Gas Leak) की चपेट में आने से दो अधिकारियों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

गैस रिसाव से कंपनी में अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर की और भागे, लेकिन 15 लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेसुध होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कहा जा रहा है कि अमोनिया गैस का रिसाव पाइप में लीकेज की वजह से हो सकता है। फिलहाल रिसाव को रोक दिया गया है।

Related Post