Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

भाजपा युवा नेता लखन मार्डी ने सबर को दिया कंबल

घाटशिला:-

भाजपा के युवा नेता लाखन मार्डी ने रविवार को गुड़ाबंदा प्रखंड स्थित सिंहपुरा पंचायत के टांगियासोल (चाकशोल) गांव में आदिम जनजाति (सबर) जरुरतमंदों लोगों के बीच  कंबल का वितरण किया। इस मौके पर युवा नेता लखन माड़ी ने कहा कि इस ठंढ के मौसम में सभी गर्म कपड़े का प्रयोग करते हैं लेकिन इन लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े ना सही तो कम से कम कंबल देने से अपने परिवार के साथ साथ अपने आप को भी ठंड से बचाव कर सकते हैं । इस मौके पर  सिंहपुरा पंचायत के मुखिया विणापानी मार्डी, उपमुखिया नन्दलाल माहली, सतीश पांडा, सुकुमय महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post