Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

US Election LIVE:राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर बोले ट्रंप- कई जगह हो रहा फ्रॉड, हम जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

अमेरिका:

वोटों की गिनती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, लाखों लोगों ने हमारे लिए वोट किया है. कुछ लोग हमारे वोटरों को प्रभावित करना चाहते हैं. हम लोग बड़ी जीत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक माहौल बदलने लगा है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने टेक्सास, फ्लोरिडा बड़े अंतर से जीता लेकिन इन वोटों को जोड़ा नहीं जा रहा है. हम नॉर्थ कैरोलिना में आगे चल रहे हैं. ट्रंप ने पेंसलवेनिया के वोटरों का भी शुक्रिया किया, हम 6 लाख वोटों से आगे वोटों चल रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम राज्य के बाद राज्य जीत रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप बोले कि वोटों की गिनती में कई जगह फ्रॉड हो रहा है, लेकिन हम चुनाव जीतेंगे. हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और वोटों को रोकने की मांग करेंगे. हम चुनाव जीत चुके हैं और मैं अपने वोटरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

सूत्रों के अनुसार

Related Post