Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

Jharknand :विचित्र धातु का टुकड़ा मिला

Palamu– पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के टोंगरा गांव स्थित प्राचीन गढ़ के समतलीकरण के दौरान एक विचित्र धातु का टुकड़ा मिला। धातु का टुकड़ा देखने में छोटा,लेकिन काफी भारी है। मौके पर पहुंचकर उस टुकड़े को हुसैनाबाद पुलिस ने अपने अधिनस्थ कर लिया है।

सोन घाटी पुरातत्व परिषद के अध्यक्ष अंगद किशोर ने बताया कि यह टुकड़ा सीसा धातु या रांगा हो सकता है। प्राचीन काल में इसका प्रयोग अन्य धातु के साथ मिलाकर किया जाता था।संस्था के सह सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि यह टुकड़ा अत्यंत मुलायम और घनाभाकार है। इसका वजन 8.670 किलोग्राम है। सोन घाटी पुरातत्व परिषद के सचिव तापस डे ने इस टुकड़ा को हुसैनाबाद स्थित नवनिर्मित म्यूजियम में रखने की मांग की है।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post