Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

चैनपुर केनाल में युवक की डूबने से मौत

rajdhani news

चांडिल

चांडिल थाना क्षेत्र चैनपुर केनाल में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक जीतू मांझी उर्फ बिशु का शव पुलिस ने बरामद किया.घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना के ए. एस.आई. शैलेश तिवारी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर शव को पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल सरायकेला भेज दिया .मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया जीतू बीते रात्रि घर नहीं लौटा था सुबह में ग्रामीणों से जानकारी मिली कि केनाल में डूबने मौत हो गई है . मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रशित था साथ ही गांजा व कभी कभार देशी दारू का भी सेवन करता था . दुर्गा पूजा विसर्जन होने के कारण नशा किए हुए था . जानकारी के लिए बता दें कि शव केनाल में जिस जगह पर पुलिस ने बरामद किया वहां पर चार- पांच फीट पानी के गहराई होगी.

चांडिल से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Related Post