Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

झामुमो दामपाड़ा क्षेत्र कमेटी एवं झायुमो घाटशिला कमिटी ने मिलकर त्रिस्तरीय चुनाव की बनाई रणनीति

घाटशिला:-झामुमो क्षेत्र कमेटी एवं झायुमो कमेटी ने संयुक्त रूप से बैठक किया। बैठक में विशेष रूप से आने वाले पंचयात चुनाव के बारे में जीत हासिल हो सके इस पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। साथ ही पंचयात स्तरीय संगठन मजबूती एवं समस्याओं पर अपने कैडर को आगे आकर समाधान करने की रणनीति बनी ताकि पंचायत स्तर से समस्याओं का निदान हो सके । मौके पर झामुमो दाम पाड़ा क्षेत्र कमिटी के अध्यक्ष भरत मुर्मू,दशमत सोरेन,खुदीराम हांसदा,रायसेन सोरेन,लव हांसदा,दिलीप मन्ना,सोनाराम,पिथो हांसदा, झायुमो जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन,विक्टर सोरेन,सह सचिव सुब्रतो दे,प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप परिडा,नगर अध्यक्ष अनूप नमाता,उपाध्यक्ष पीताम्बर हांसदा,सचिव अमर पूर्ती,कोसध्यक्ष झन्तु महतो,उतपल दास,राजू कलंदी,राजू मुंडा,सुशील समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post