Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक के नाम संगठन सचिव को सौंपा आवेदन

घाटशिला:-घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के पावड़ा पंचायत स्थित पावड़ा राजा तलाव के सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई के लिए सोमवार को विधायक रामदास सोरेन के नाम झामुमो के जिला संगठन सचिव जगदीश भकत को तालाब प्रेमियों ने मांग पत्र सौंपा। इस मौकेे पर मांंगपत्र सौंपने तलाब प्रेमियों को संबोधित करते हुए झामुमो के जिलाा संगठन सचिव जगदीश भगत ने कहा कि माननीय विधायक रामदास सोरेन हमेशा से ही तलाव सुंदरीकरण एवं साफ सफाई करनेके लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आगे आना होगा जिससे तालाब को साफ सफाई किया जा सके । उसके बाद जिला संगठन सचिव ने विधायक से दूरभाष से बात कर समस्या के संबंध में जानकारी भी दी । आवेदन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुशांतो सीट, सोमेन दत्ता, दल गोविंद मुर्मू, सत्यजीत सीट ,सुकलाल हसदा ,काला चंद सरकार, राजू प्रधान समेत कई लोग शामिल थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post