Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

राजनगर थाना क्षेत्र के जोनबनी गाँव मे अवैध शराब की भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त। डेढ़ सौ लीटर शराब जप्त

राजनगर :राजनगर थाना अंतर्गत जोनबनी ग्राम में अवैध शराब की भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिलने के उपरांत राजनगर के थाना प्रभारी शंभू शरण दास के नेतृत्व में पुलिस बलों ने छापामारी कर अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया ,साथ ही लगभग डेढ़ सौ लीटर शराब पुलिस द्वारा जप्त भी की गई| वहीं थाना प्रभारी शम्भु शरण दास ने बताया कि उक्त अवैध शराब भट्टी के संचालक लोला सरदार, सनातन सरदार, सावन सरदार तथा लंगड़ा सरदार इन चार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।और चारो को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है|

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post