Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

दो दिन से लापता सुनारी निवासी जोधी ठाकुर का शव घाटशिला में मिला

3 महीने से किराया नहीं देने पर दुकान से निकाल दिया था मालिक जिस कारण रहता था परेशान

जमशेदपुर/घाटशिला:-कोरोना कहर के बाद हुए लॉकडाउन के चलते कई लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे मे कुंज नगर बाल बिहार सोनारी में सैलून चालक जोधि ठाकुर (42) ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। जिसका शव मंगलवार को घाटशिला में मिला। इस संबंध में जोधी के परिवार वालो ने बताया की 25 अगस्त को मृतक के गुमशुदगी की सनहा सोनारी थाना में दर्ज कराई गई थी। परिवार वालो ने यह भी बताया कि पिछले पांच महीने से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पंचवटी नगर में जोधी ठाकुर सैलून चलता था। तीन महीने से दुकान का किराया नही दे पाने के कारण दुकान मालिक ने दुकान खाली करा दिया। लॉक डाउन के कारण नाइ दुकान बंद होने से मालिक को किराया नई दे पा रहा था। दो दो दिनो तक परिवार को भूखे रहना पड़ रहा था। जिस कारण तंग आकर वह घर से अचानक निकल गया था। तभी से खोजबीन जारी था और मंगलवार की सुबह उसकी मौत की खबर घर वालो को मिली। मालूम हो की 23 अगस्त को भी सोनारी के एक सैलून संचालक ने दुकान में आर्थिक तंग से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था।

Related Post