Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने फहराया उल्टा तिरंगा

कोडरमा : स्थानीय विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को अपने आवास के समीप स्थित चौक पर उल्टा तिरंगा झंडा फहरा दिया। झंडा फहराने के बाद सलामी भी दी गई और राष्ट्रीय गान भी हुआ। इसके बाद जब किसी ने उल्टा झंडा फहरने की जानकारी दी तो फिर झंडे को उतारकर सीधा किया गया।
परंतु तब तक इसकी तस्वीर भी ली जा चुकी थी जो सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होता रहा। विधायक ने जिस चौक पर झंडा फहराया वह कोडरमा स्थित उनके आवास के बिल्कुल करीब है।
ज्ञात हो कि इसके पहले भी प्रदेश की शिक्षा मंत्री रहते हुए बिहार को पड़ोसी देश बताने के कारण तो वहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनके जीते जी श्रद्धांजलि दिए जाने के कारण शिक्षा मंत्री की खूब किरकिरी हुई थी।

अब एक बार फिर उल्टा तिरंगा फहरा दिए जाने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Related Post