Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

डॉ. साहिर पॉल बने जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. साहिर पॉल को बनाया गया है। वहीं, एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चर्म रोग विभाग में तैनात डॉ. भी. मुरली कृष्ण को पूर्वी सिंहभूम जिले के आरसीएच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ आरएन शर्मा का तबादला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-2 रांची के पद पर कर दिया गया। छह माह पूर्व ही उन्होंने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार पूर्वी सिंहभूम में ग्रहण किया था। डॉ. साहिर पॉल फिलहाल पश्चिमी सिंहभूम जिले में एसीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला सर्विलांस पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी रह चुके हैं। डॉ. साहिर पॉल विश्व स्वास्थ्य संगठन में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

Related Post