Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक बने सुनील गुप्ता

जमशेदपुर

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला का जिला संयोजक सुनील गुप्ता को नियुक्त किया गया है। यह घोषणा निवर्तमान कोल्हान प्रमंडल प्रभारी सुमित शर्मा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक के निर्देशानुसार किया गया है। दस दिनों के अंदर कमेटी के विस्तार कर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

विदित हो कि सुनील गुप्ता वर्तमान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया के पद पर हैं। इसके अलावे जमशेदपुर प्रखंड के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष भी हैं। इसके पूर्व वे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रेस प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर समुदाय के लोगों को मिलाकर जिले में मजबूत कमेटी बनाकर जनहित से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

रितेश की रिपोर्ट

Related Post