चाईबासा: झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्त अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया तथा नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में छात्राओं और नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में उपसमाहर्ता सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी से ओमप्रकाश केडिया, जहांगीर आलम, सुब्रतो सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ओझा, कमल लाठ, कन्हैया अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और नीरज सदवार सहित अन्य सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे।

