Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

कोल्हान के प्रसिद्ध मंदिर हरिना मुक्तेश्वर धाम मेला के छठे दिन भी बाबा की पूजा अर्चना करने एवं मेला घूमने के लिए श्रद्धालुओं का लगा भीड़।

जमशेदपुर /पोटका

कोल्हान के प्रसिद्ध हरिना मंदिर बाबा मुक्तेश्वर धाम मे 15 जून से लगी हुई हरिणा मेला के छठे दिन शनिवार को बाबा मुक्तेश्वर धाम में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ देखने को मिला। मेले में खरीदारी करने दूर-दुराज से आए हुए श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भीड़ जुटी। बाबा मुक्तेश्वर धाम में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न स्टालों एवं मीना बाजार में अपनी मनपसंद चीजें जमकर खरीदेंते हुए देखने को मिला। मेला का मुख्य आकर्षण टोरटोरा झूला, बिजली झूला, गुड़िया मौत का कुंआ, ड्रैगन ट्रेन,ब्रेक डांस, बच्चों का प्रिय मिकी माउस झूला,नौका झूला,उंची कूद सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चे व युवा लुत्फ उठाएं। बही मौके पर शनिवार को झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, उपाध्यक्ष सांगें पुर्ति,व विद्यासागर दास, प्रखंड सचिव भूवनेश्वर सरदार सहित अन्य पहुंचे एवं बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेककर झारखंड वासियों के सुख,शांति और समृद्धि की मंगल कामना किया। विधायक संजीव सरदार के सार्थक प्रयास से इस वर्ष स्थानीय शिव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण होने से तालाब का सुंदर दृश्य देखने के लिए भी लोगों का हूजूम जुटा। मुक्तेश्वरधाम हरिणा मंदिर परिसर का पर्यटक स्थल के रूप हो रहे विकास से चार चांद लगा है। मेला आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दीपांकर सीट, मुख्य पुजारी ब्रजांकन दंडपाट, अनिरुद्ध नायक, सागर सीट, पिंटू नायक, सरोज सीट,गुणाधर लोहार, पंसस उदय सरदार,दीपक सरदार,बुलू महतो,मनोहर सरदार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

वाईट –दीपांकर सीट–कमेटी अध्यक्ष

Related Post