Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के बोगी में लगी आग, त्वरित कार्यवाई से टली बड़ी घटना।

बोकारो थर्मल।बेरमो।

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के चार बोगीयों में बुधवार की रात्रि लगभग दस बजे आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। वही ट्रेन के बोगीयों से धुआं उठता देख ट्रेन के गार्ड एवं यात्रियों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार को दिए।वही स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि समन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया। एवं रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगीयों के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि समन दस्ते के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया । रेलवे प्रबंधन एवं यात्रियों के सूझ बुझ एवं त्वरित कार्यवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। यह माल गाड़ी ट्रेन कुसमाही कोलियरी से कोयला लेकर गोड्डा की ओर जा रही थी। की बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे प्रबंधन को हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस लिया।इस अभियान में सीआईएसएफ अग्नि समन के अधिकारिय व जवान उपस्थित थे।

Related Post