Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

झुमरीतिलैया में ऑटो के पलटने से दो घायल

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित केडिया धर्म कांटा के समीप प्लास्टिक का स्क्रैप बोतल लेकर जा रहे एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण ऑटो चला रहे युवक तथा उसमें बैठे एक नाबालिक दुर्घटना के शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 8 वर्षीय चंदन कुमार पिता रंगीला भुइयां तथा 16 वर्षीय पवन भुईयां ग्राम तिलैया के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार टिंकू कपूर अपने ऑटो में प्लास्टिक के स्क्रैप बोतल लोड कर झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक से कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरकारी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केडिया धर्म कांटा के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिस ऑटो पलट गया। वहीं ऑटो में लदा सारा प्लास्टिक का स्क्रैप बोतल सड़क पर बिखर गया। इधर ऑटो के पलटने के कारण ऑटो में सवार 8 वर्षीय चंदन भुइयाँ का दाहिना हाथ ऑटो में दब जाने के कारण दो भागों में कट गया। ऑटो चला रहे पवन भुईयां के सिर में भी गंभीर चोट लग गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दोनों घायलों को अपनी बाइक पर बिठाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां चंदन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि पवन भुईयां फिलहाल खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ऑटो को जप्त कर लिया। वहीं घटना की सूचना घायल के परिजनों को देकर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Post