Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा के निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय परिसर में लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

करीब 11:30 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाया गया। इसके बाद फूल चक्र, माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरे परिसर में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि योगी मिश्रा संगठन के समर्पित और कर्मठ नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने का कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महेंद्र मिश्रा, ब्रजेन्द्र तिवारी, केके शुक्ला, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्र, रंजीत सिंह, विश्वजीत जेना, ज्योति मिश्रा, संतोष कुमार सिन्हा, विजय पांडेय, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, अमरजीत नाथ मिश्र, संजय यादव, नवनीत मिश्र, सन्नी सिंह, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post