कोडरमा ।। कोडरमा जमुआ मुख्य मार्ग स्थित शहीद चौक के समीप मेडविन हॉस्पिटल (निजी हॉस्पिटल) डोमचांच में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल के बाहर हो हंगामा किया। बच्ची की पहचान बगरीडीह निवासी किशोर यादव की डेढ़ वर्ष की पुत्री तनिष्का कुमारी के रूप मे हुई। परिजनों ने बताया कि बच्ची को बुखार लगा था,इलाज के लिए मेडविन हॉस्पिटल डोमचांच लाया गया। जहां डॉ विपिन कुमार ने इलाज किया। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी को बुखार लगा था, इलाज हेतु मैडविन हॉस्पिटल लाया, जहां डॉक्टर ने कहा कि भाप लगाना होगा, ऑक्सीजन लगाया गया और पैर ठंडा हो गया तब डॉक्टर को बुलाया और इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। खबर मिलते ही डोमचांच थाना के एस आई सुबोध कुमार पाठक दल बल के साथ पहुंच कर कैंप किए हुए है।

